🏏 Zabardast Khabar: T20 Mumbai League 2026: रहाणे की टीम ने दर्ज की शानदार जीत, वैभव की घातक गेंदबाजी, पढ़िए मैच का अपडेट
Latest Breaking News

टी20 मुंबई लीग 2026 के 10वें मुकाबले में आकाश टाइगर्स और नॉर्थ मुंबई पैंथर्स आमने-सामने थीं. इस मैच में अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली नॉर्थ मुंबई पैंथर्स ने 22 रन से शानदार जीत दर्ज की. नॉर्थ मुंबई पैंथर्स की जीत में आयुष वर्तक की विस्फोटक बल्लेबाजी और वैभव माली की शानदार गेंदबाजी ने अहम भूमिका निभाई. आयुष वर्तक को उनकी बेहतरीन पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

टॉस जीतकर आकाश टाइगर्स ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए नॉर्थ मुंबई पैंथर्स ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 194 रन बनाए. 195 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आकाश टाइगर्स की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 172 रन ही बना सकी और मुकाबला 22 रन से हार गई.

वैभव माली की घातक गेंदबाजी

नॉर्थ मुंबई पैंथर्स की ओर से वैभव माली ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 15 रन देकर 3 विकेट झटके. उनके अलावा प्रतीक मिश्रा और प्रवेश पॉल ने भी 2-2 विकेट लेकर टीम की जीत में योगदान दिया. आकाश टाइगर्स के लिए सरफराज खान ने अकेले दम पर मुकाबला जीताने की कोशिश की. उन्होंने महज 21 गेंदों में 62 रन की तूफानी पारी खेली. सरफराज ने अपनी पारी में 8 चौके और 4 छक्के लगाए. उनका स्ट्राइक रेट 295.25 का रहा. हालांकि उनकी शानदार बल्लेबाजी के बावजूद टीम जीत हासिल नहीं कर सकी. आकाश टाइगर्स के लिए सक्षम पराशर ने भी 29 रन का योगदान दिया.

यह भी पढ़ें-