🏏 Zabardast Khabar: IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया के जीत से ज्यादा हारने के चांस, वजह जान सिर पकड़ लेंगे आप
Latest Breaking News

India vs West Indies Head to Head: आज भारत और वेस्टइंडीज का सुपर-8 मैच किसी क्वार्टरफाइनल से कम नहीं है. इसी मुकाबले से तय होना है कि सेमीफाइनल में जाने वाली टीम कौन से होगी. समीकरण साफ है, जो आज जीता वो सेमीफाइनल में जाएगा और हारने वाली टीम बाहर हो जाएगी. मगर भारतीय टीम का वेस्टइंडीज के खिलाफ रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है. कागजी आंकड़ों की मानें तो आज जीतने से ज्यादा टीम इंडिया के हारने के चांस हैं.

क्या हार जाएगी टीम इंडिया?

आज भारतीय टीम के हारने की संभावना इसलिए अधिक है, क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में काफी पीछे है. वर्ल्ड कप में दोनों टीम 4 बार आमने-सामने आई हैं, जिनमें भारत सिर्फ एक बार जीत दर्ज कर सका है, जबकि 3 मौकों पर कैरेबियाई टीम विजेता बनी है. जाहिर है हेड टू हेड रिकॉर्ड में वेस्टइंडीज काफी आगे है.

2009 और 2010 के वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को हराने में सफलता पाई थी. अब तक टी20 वर्ल्ड कप में भारत की वेस्टइंडीज पर एकमात्र जीत साल 2014 में आई. 2016 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जब उनकी टक्कर हुई, तब भी वेस्टइंडीज ने बाजी मारी थी. ये अब तक वर्ल्ड कप में उनकी आखिरी भिड़ंत रही और टीम इंडिया जरूर सेमीफाइनल की उस हार का बदला लेना चाहेगी.

टी20 में कैसा है रिकॉर्ड

अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट की बात करें तो भारत और वेस्टइंडीज के बीच कुल 30 मैच खेले गए हैं. कुल हेड टू हेड रिकॉर्ड में टीम इंडिया आगे है क्योंकि 30 मैचों में 19 बार टीम इंडिया ने बाजी मारी है. वेस्टइंडीज सिर्फ 10 बार जीत दर्ज कर पाया है और उनके एक मैच का कोई परिणाम नहीं निकल पाया था.

यह भी पढ़ें:

<a title=&quo