🚨 Exclusive: IND vs NZ Highlights: फ्लॉप हुए भारत के स्टार बल्लेबाज, शिवम दुबे की विस्फोटक पारी बेकार; 50 रनों से हारा भारत
Latest Breaking News

न्यूजीलैंड ने भारत को चौथे टी20 में 50 रनों से हराया. विशाखापत्तनम में खेले गए इस मुकाबले में मेहमान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 215 रनों का बड़ा स्कोर बनाया था. जवाब में भारत की शुरुआत बहुत खराब रही, अभिषेक शर्मा भारतीय पारी की पहली ही गेंद पर आउट हो गए. अगले ही ओवर में कप्तान सूर्यकुमार यादव भी पवेलियन लौट गए. 5 विकेट 82 रनों पर गिर जाने के बाद शिवम दुबे ने विस्फोटक पारी खेलकर जीत की उम्मीद जगाई, लेकिन अंत में न्यूजीलैंड इस मुकाबले को जीत गया.

भारत का टॉप आर्डर फ्लॉप

216 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत बहुत खराब हुई थी. पिछले मैच में 14 गेंदों में अर्धशतक लगाने वाले अभिषेक इस मैच में 'गोल्डन डक' हुए. वह पहले भारतीय भी बन गए हैं, जो एक टी20 इंटरनेशनल सीरीज में 2 बार 'गोल्डन डक' हुए. इसके बाद आए कप्तान सूर्यकुमार यादव 8 के स्कोर पर जैकब डफी का शिकार हुए. संजू सैमसन ने कुछ अच्छे शॉट्स लगाए, लेकिन उनकी पारी भी 24 के स्कोर पर समाप्त हो गई. मिचेल सैंटनर ने उन्हें बोल्ड किया, उन्होंने 15 गेंदों में 24 रन बनाए.

शिवम दुबे ने जगाई थी जीत की उम्मीद

ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को इस सीरीज में बल्ले से प्रभावित करने के ज्यादा मौके नहीं मिले थे, ये अवसर चौथे टी20 में आया लेकिन वो 2 रन बनाकर मिचेल सैंटनर की गेंद पर कैच आउट हो गए. इसके बाद रिंकू सिंह भी आउट हो गए. रिंकू ने 30 गेंदों में 2 छक्के और 3 चौकों की मदद से 39 रन बनाए. ये भारत का पांचवां विकेट था, जो 82 के स्कोर पर गिरा था. तब लगा था कि भारत इस मुकाबले को आसानी से हार जाएगा, लेकिन शिवम दुबे की विस्फोटक पारी ने भारत के लिए जीत की उम्मीद जगा दी थी.

शिवम दुबे ने 282.61 की स्ट्राइक रेट से 65 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. 23 गेंदों में खेली इस पारी में उन्होंने 7 छक्के और 3 चौके लगाए. लेकिन वह 16वें ओवर में रन आउट गए. इस समय भारत का स्कोर 145 रन था. इस