🔥 Cricket Ka Hungama: WI vs SA Super 8 Live Score: दक्षिण अफ्रीका की सधी हुई शुरुआत, मार्क्रम और डिकॉक क्रीज पर मौजूद; 177 का लक्ष्य
Latest Breaking News

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज पहला मैच वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच पर टीम इंडिया की भी नजर टिकी है, क्योंकि इसका नतीजा ही टूर्नामेंट में भारत का भविष्य तय करेगा. टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. 83 पर 7 गिरने के बाद रोमारियो शेफर्ड (52) और जेसन होल्डर (49) के बीच 89 रनों की साझेदारी ने वेस्टइंडीज को 176 के अच्छे स्कोर तक पहुंचा दिया. दक्षिण अफ्रीका को जीतने के लिए 176 रन बनाने हैं.

वेस्टइंडीज पारी की हाइलाइट्स

ब्रैंडन किंग और शाई होप ने तेज तर्रार शुरुआत की थी, 2 ओवरों के बाद टीम का स्कोर 29 रन था. लेकिन तीसरे ओवर से पासा पलट गया. तीसरे ओवर में कगिसो रबाडा ने शाई होप (16) और शिमरन हेटमायर (2) को आउट कर दिया. अगले ही ओवर में लुंगी एनगिडी ने ब्रैंडन किंग (21) और रॉस्टन चेस (2) को चलता किया. इसके बाद भी हर बल्लेबाज सिर्फ बड़े शॉट खेलने के प्रयास में रहा और वेस्टइंडीज निरंतर विकेट गंवाता रहा. रॉवमें पॉवेरल (9), शेरफेन रदरफर्ड (12) भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए.

मैथ्यू फोर्ड के रूप में वेस्टइंडीज का 7वां विकेट 83 के स्कोर पर गिरा था, तब लगा था कि शायद वेस्टइंडीज की पूरी टीम मुश्किल से 120 रन भी बना पाएगी. लेकिन तब रोमारियो शेफर्ड और जेसन होल्डर के बीच हुई ऐतिहासिक साझेदारी ने वेस्टइंडीज को बड़े स्कोर तक पहुंचा दिया.

दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग 11

एडन मार्क्रम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी.

वेस्टइंडीज की प्लेइंग 11

ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेस, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ.

टी20 वर्ल्ड कप में आज होने वाला वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण